- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- जिला सहकारी बैंक का 52 लाख रुपए गबन करने वाला दो अधिकारियों गिरफ्तार, तीसरा आरोपी अभी फरार ।
जिला सहकारी बैंक का 52 लाख रुपए गबन करने वाला दो अधिकारियों गिरफ्तार, तीसरा आरोपी अभी फरार ।
रायपुर। केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनो अधिकारियों पर 52 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। इस मामले में तीसरा आरोप अभी फरार है। केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक मर्यादित मौदहापारा के सीओडी शरद चंद्र गांगने ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बैंक के विजिलेंस सेल ने 23 अगस्त 2023 को बैंक की शाखा में निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ लिपिक चन्द्रशेखर डग्गर के बचत अमानत खाता एवं शाखा के सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे के बचत खाता का परीक्षण करने पर मासिक वेतन की राशि जमा होने के बावजूद अत्यधिक आर्थिक लेन-देन किया गया था। जांच में सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे, चन्द्रशेखर डग्गर, कलि एवं संजय कुमार शर्मा पूर्व सहायक लेखापाल शाखा सीओडी द्वारा मिली भगत करके अनाधिकृत रूप से 52 लाख रुपए का गबन किया गया है ।
यह गबन वर्ष 2017 से 2022 के दौरान विभिन्न तिथियों में शाखा के F-D-Interest Paid, oa D-D- Interest Paid खातों के अलावा अन्य खातेदारों के खातो से अत्याधिक राशि का आहरण करके आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया है। अरूण कुमार बैसवाडे सहायक लेखापाल (सेवानिर्वित्त), चंद्रशेखर डग्गर तथा शाखा में पूर्व पदस्थ सहायक लेखापाल संजय कुमार शर्मा सुनियोजित तरीके से इस गडबडी को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 200/23 धारा 420, 409, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर ASP लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) योगेश साहू के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। टीम के सदस्यों ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अरूण कुमार बैसवाडे एवं संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी
1. अरूण कुमार बैसवाडे पिता स्व. मिठाईलाल बैसवाड़े उम्र 66 साल निवासी अमलीडीह बरड़िया बिहार डी.पी. होम के सामने थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
2. संजय कुमार शर्मा पिता नंद कुमार शर्मा उम्र 52 साल निवासी बढ़ई पारा झण्डा चौक के पास जोरा पारा थाना मौदहापारा रायपुर ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
