- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- जगदलपुर से बिलासपुर हवाई उड़ान सेवा शुरू ।
जगदलपुर से बिलासपुर हवाई उड़ान सेवा शुरू ।
बिलासपुर। बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट बिलासपुर के अधिकारियों ने बताया कि आज दिनांक 7 जून को जगदलपुर से बिलासपुर की पहली उड़ान शुरू हो गई है। इससे बिलासपुर एवं जगदलपुर के बीच पहली हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। बिलासपुर एवं जगदलपुर वासियों को सड़क मार्ग से आने जाने में 8 से 9 घंटे का समय लगता था। वह अब हवाई सेवा शुरू होने से एक घंटा का समय रह जाएगा। यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन (मंगलवार एवं शुक्रवार) चलेगी। यह फ्लाइट बिलासपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुई। फ्लाइट के आगमन पर परंपरागत रूप से वाटर कैनन सलामी दी गई। फ्लाइट का पहला दिन एवं बुकिंग लेट खुलने के कारण जगदलपुर से बिलासपुर 04 यात्री आए एवं जगदलपुर से दिल्ली जाने वाले ट्रांजिट पैसेंजर की संख्या 22 रही। बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरे हुए यात्रियों का एयरपोर्ट के द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
