- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अगले माह से कोषालयों में ई देयक व ई-लेखे की व्यवस्था, कलेक्टर ने सभी डीडीओ को दिए निर्देश ।
अगले माह से कोषालयों में ई देयक व ई-लेखे की व्यवस्था, कलेक्टर ने सभी डीडीओ को दिए निर्देश ।
बिलासपुर। वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सभी कोषालयों में देयकों का ऑनलाईन प्रस्तुतीकरण तथा कोषालयों द्वारा महालेखाकार को आनलाईन मासिक लेखे प्रेषण की व्यवस्था जुलाई 2024 से लागू होगी। इसी के अनुक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला कोषालय के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा ऑनलाईन देयक प्रस्तुत करने संबंधित आदेश जारी किया है। इस प्रक्रिया के संचालन हेतु सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के पास नेटवर्क की सही स्पीड, दस्तावेज की स्केनिंग करने हेतु समुचित क्षमता वाला स्केनर तथा अन्य आवश्यक इलेक्ट्रानिक सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएसी) आवश्यक होगा। इस सबध में कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह ने प्रक्रिया के बारे में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी है। यदि कोई दिक्कत हो तो जिला कोषालय से मार्गदर्शन लिया जा सकता है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
