- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- रिटायर्ड तहसीलदार को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूल लिए 10 लाख रुपये ।
रिटायर्ड तहसीलदार को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूल लिए 10 लाख रुपये ।
बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के अरपा ग्रींस में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी ने घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। कोनी के अरपा ग्रींस कालोनी में रहने वाले शंकर पाटले(70) रिटायर्ड तहसीलदार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ मार्च की रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाली महिला ने हलो कहने के बाद काल कट कर दिया। देर रात उनके मोबाइल पर वीडियो काल आया। काल में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था। सीने और अंदरुनी अंगों को दिखाते हुए कुछ देर में ही काल काट दिया गया। दूसरे दिन सुबह उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया ।
फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम डीएसपी बताते हुए अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में अपलोड होने की जानकारी दी। साथ ही वीडियो को डिलीट कराने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उन्हें बदनामी का डर दिखाकर वसूली शुरू कर दी गई। डरे हुए रिटायर्ड अधिकारी ने जालसाजों को 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी उनसे रुपये मांगे जाते रहे। रिटायर्ड अधिकारी ने घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
