कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक सहित कई नेताओं ने थामा BJP का दामन ।

feature-top

तखतपुर। कांग्रेस को आज बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पिछले तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक, जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक, जनपद अध्यक्ष पति जुगल किशोर कौशिक, उपाध्यक्ष दिव्या नीतेश मिश्रा, जनपद सदस्य रवि सोनी, योगेश साहू, राजेंद्र खाँड़े, आरती परमानंद बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पा दिनेश कौशिक, पूर्व पार्षद धात्री गुप्ता, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी विजय भौमिक सहित दर्जनों जनपद सदस्य ने आज तख़तपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। आज के इस परिवर्तन ने तखतपुर राजनीतिक में भूचाल ला दिया ।

ज्ञात हो की संतोष कौशिक अभी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में जिला संयोजक के महवपूर्ण पद पर हैं और पूरे जिले के लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी भी उनके ही कंधों पर है। इतने बड़े तुरुप के इक्के को भाजपा में लाकर भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने चुनाव के एन वक्त में पूरी बाजी पलट दी है। अचानक ही उनके यू टर्न लेने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा और पूरा राजनीति समीकरण बिगड़ जाएगा। अगर यही हाल रहा तो कुछ दिनों बाद कांग्रेस में कोई खिलाड़ी नही बचेगा और पूरी टीम साफ हो जाएगी। इसके पहले भी अनेक कांग्रेस नेताओं एवं जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है जिसमे पूर्व कांग्रेस विधायक के अत्यंत करीबी माने जाने कृषि उपज मंडी बोर्ड अध्यक्ष गरीबा यादव, पार्षद कैलाश देवांगन, सुनील आहूजा पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहित सिंह राजपूत, सिंघनपुरी सरपंच राहुल शुक्ला, जरौंधा सरपंच ईश्वर साहू, राजेंद्र शिवहरे, गिरीश मायाराम कश्यप, आनंद श्रीवास, होजेफा भारमल आदि है। एक के बाद एक विकेट गिराकर कांग्रेस की पूरी टीम को साफ करने का इरादा भाजपा का है और वह इसमें सफल होते दिखाई दे रहे हैं आज फिर उन्होंने एक बड़ा विकेट गिराकर कांग्रेस को पटखनी दी है और आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित की है ।

ज्ञात हो कि संतोष कौशिक का तखतपुर विधानसभा में अच्छा प्रभाव है पिछले तीन विधानसभा चुनाव में उन्होंने अच्छा जनसमर्थन हासिल किया था और कुर्मी वोट बैंक पर उनकी अच्छी पकड़ है। पचबहरा, गिरधौना, मोछ, काठकोनी, सकरी, घुरू, अमेरी, अमसेना, लाखासार सहित आसपास के गाँवो पर उनका एक बड़ा वोट बैंक है उनके भाजपा में चले जाने से निश्चित ही यह वोट बैंक प्रभावित होगा और वह कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाएंगे ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News