- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्वीप कलश यात्रा, मतदाता जागरूकता के लिए अनूठी पहल, ग्रामीण स्तर पर शत प्रतिशत मतदान हेतु महिलाएं लोगों को कर रही प्रेरित ।
स्वीप कलश यात्रा, मतदाता जागरूकता के लिए अनूठी पहल, ग्रामीण स्तर पर शत प्रतिशत मतदान हेतु महिलाएं लोगों को कर रही प्रेरित ।
बिलासपुर। जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने शहर से लेकर गांवो तक सभी वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं लोगों ने अपने सामाजिक कार्यक्रमों में भी मतदान के प्रति जन-जागरूकता का अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत आमामुड़ा के ग्रामीण महिलाओं ने भी लोकसभा चुनाव अंतर्गत मतदाता जागरूकता करने अपनी भागीदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनपद पंचायत कोटा के सीईओ युवराज सिन्हा के नेतृत्व में गांव की महिलाएं स्वीप कार्यक्रम के जरिए अपने आस-पास के लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने और मतदान के इस महापर्व में अपनी सहभागिता देने के लिए प्रेरित कर रहीं है। कलश यात्रा के साथ ही महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर रैली निकाली। लोकतंत्र का मान करें शत-प्रतिशत मतदान करें, चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी जैसे स्लोगनों के द्वारा ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
