- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार, 1 साल से चल रहा था प्रेम संबंध ।
महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार, 1 साल से चल रहा था प्रेम संबंध ।
बिलासपुर। महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर का बिल्डर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुई है। पुलिस के अनुसार बाबजी नगर तिफरा निवासी चिकित्सक पूजा चौरसिया पति अनिकेत कौशिक (48) का शव 11 मार्च को उनकी मां के घर में लटकता हुआ मिला था। घटना के दौरान पूजा चौरसिया के परिजनों ने पूजा के पति अनिकेत कौशिक पर हत्या करने का संदेह जाहिर किया था। इसी बीच महिला डॉक्टर की मां अमेरिका से लौटते ही पुलिस से मामले की जांच की मांग की। पुलिस ने आत्महत्या या हत्या के मामले की जांच के दौरान पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की पुष्टि होने के बाद टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने जांच में पाया कि डॉक्टर पूजा चौरसिया का सरकंडा निवासी बिल्डर सूरज पांडेय के साथ 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था ।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका के आत्महत्या करने से पहले सूरज पांडेय प्रेमिका पूजा से दूरी बनाने लगा था। सूरज पांडेय द्वारा नजर अंदाज करने से पूजा परेशान रहने लगी थी। 11 मार्च को उसने अपनी मां से फोन पर बात की और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कथित प्रेमी सूरज पांडेय को डॉक्टर पूजा चौरसिया को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का दोषी पाया है। सिरगिट्टी पुलिस आरोपी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम के अनुसार कि चिकित्सक पूजा चौरसिया और सूरज पांडेय के बीच पिछले 1 साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी मृतिका को इग्नोर करने लगा था। इसकी वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मामले में युवक को गिफ्तार कर जांच की जा रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
