- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी ।
कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी ।
बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिला कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम द्वारा तैयार यह रथ विशेषकर शहर के कम मतदान क्षेत्रों में फेरे लगाएगी। लोगों से संपर्क कर चुनाव आयोग के शत प्रतिशत मतदान का संदेश देगी। जिला प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को पूर्ण करने स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण अंचलों में भी मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाताओं एवं नव मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
