- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बढ़ई गिरफ्तार, जंगल से सागौन की लकड़ी काटकर फर्नीचर बनाता था बढ़ई ।
बढ़ई गिरफ्तार, जंगल से सागौन की लकड़ी काटकर फर्नीचर बनाता था बढ़ई ।
बिलासपुर। पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया का रहा है की आरोपी फर्नीचर बनाकर बेचता भी था। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 28/03/2024 को थाना रतनपुर में मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम नेवसा में एक व्यक्ति जंगल से सागौन की लकड़ी चोरी कर भारी मात्रा में अपने घर में रखा हुआ है। जानकारी यह भी मिली की वह फर्नीचर बनाकर बिक्री करता है। सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे (प्रशिक्षु) के द्वारा टीम गठित कर ग्राम नेवसा में लक्ष्मी सूर्यवंशी के घर दबिश देकर रेड कार्यवाही की जहाँ भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी व फर्नीचर बरामद किया। इसके बाद पुलिस की टीम ने वन विभाग को सुचित किया। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस ने आरोपी और जब्त लकड़ी को उनके सुपुर्द कर दिया। विभाग ने लकड़ी का जप्ती कर व आरोपी को गिरफ्तारी की गई ।
गिरफ्तार आरोपी
लक्ष्मी सूर्यवंशी पिता गोविंद सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी नेवसा पोस्ट जाली
थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) ।
कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरी. देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, व वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
