- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रैली व दीवार लेखन के जरिए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने महिलाएं आ रही आगे ।
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रैली व दीवार लेखन के जरिए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने महिलाएं आ रही आगे ।
बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के उद्देश्य को पूरा करने जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय भागीदारी निभा रहीं है। तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सकर्रा में समृद्धि संकुल संगठन की महिलाओं ने रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर के जरिए महिलाओं ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में 28 ग्राम पंचायतों की महिलाएं शामिल हुई ।
इसी तरह जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में समूह की महिलाएं दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, रंगोली एवं नृत्य के जरिए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश का प्रसार कर रहीं है। समूह की महिलाएं अपनी बैठको में मतदान में भागीदारी को लेकर चर्चा और शपथ लेकर क्षेत्र के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं है। ग्राम पंचायत बकरकुदा में भी दीदियों ने स्वीप के तहत रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। बड़ी संख्या में महिला समूहों द्वारा ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
