- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- ज़िला प्रशासन व पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन प्रहार विरुद्ध रेत माफिया, एक जेसीबी सहित 6 ट्रेक्टर जब्त ।
ज़िला प्रशासन व पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन प्रहार विरुद्ध रेत माफिया, एक जेसीबी सहित 6 ट्रेक्टर जब्त ।
बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में ज़िला प्रशासन व पुलिस का संयुक्त ‘’ऑपरेशन प्रहार विरुद्ध रेत माफिया के तहत बीते देर रात को एस डी एम बिलासपुर पीयूष तिवारी एवं सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, थाना प्रभारी कोनी गोपाल सतपथी की उपस्थिति में राजस्व, पुलिस व माइनिंग की संयुक्त टीम द्वारा कछार, निरतु, घुटकू के रेत घाट का रात्रिकालीन गस्त व निरीक्षण किया गया। मौके पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने पर एक जेसीबी सहित 6 ट्रेक्टर जब्त कर थाना कोनी के अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
