- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- जिला पंचायत सीईओ ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी गायब, दिया शोकॉज नोटिस ।
जिला पंचायत सीईओ ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी गायब, दिया शोकॉज नोटिस ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है ।
अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में पंकज पाण्डेय सहायक संचालक, खादी ग्रामोद्योग, उमाकांत पटेल सहायक संचालक कौशल विकास, राजपिंदर कौर विकास अधिकारी माटीकला, हेमंत सिंह संभागीय प्रबंधक, करूणा एक्का सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, अयाज अहमद जुनजानी एपीसी एसएसए, अभिजीत दुबे सहायक अभियंता पीएमवाई, स्वप्निल दुबे प्रोग्रामर, हर्ष पासवान जिला समन्वयक रीपा, प्रमोद देवांगन सामाजिक अंकेक्षक प्रदाता, कु. कविता सुथार लेखापाल, बिलीता कुजूर सहायक ग्रेड तीन, मन्नू पाटले कंप्यूटर ऑपरेटर और इंदाराम नेताम भृत्य शामिल हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
