- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- गारमेन्ट फैक्ट्री की दीदियों ने ली मतदाता शपथ, मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने महिलाएं आ रही आगे ।
गारमेन्ट फैक्ट्री की दीदियों ने ली मतदाता शपथ, मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने महिलाएं आ रही आगे ।
बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों के द्वारा शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को पूरा करने जिले की महिलाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ की प्रेरणादायिनी संकुल संगठन एवं गारमेन्ट फैक्ट्री की दीदियां भी स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने मतदाता शपथ लेकर अपने क्षेत्रवासियों को इस हेतु प्रेरित किया। दीदियों के द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
