- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करें आयोजित, सीईओ जिला पंचायत, जिला स्वीप कोर समिति की बैठक ।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करें आयोजित, सीईओ जिला पंचायत, जिला स्वीप कोर समिति की बैठक ।
बिलासपुर। जिला स्वीप कोर समिति की बैठक स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करवाने के निर्देश समिति के सदस्यों को दिए। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीईओ चौहान ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रवार स्वीप के लिए नोडल अधिकारी बनाए जाए। उन्होंने विधानसभावार ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हाकिंत करने कहा जहां मतदान का प्रतिशत कम था। सीईओ ने नए मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांगों और तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की ।
चौहान ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ का लोकतंत्र में विशेष महत्व है। उन्होंने स्वीप कलैण्डर के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार करें। चौहान ने स्कूलों और कॉलेज में नारा लेखन, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से स्वीप की गतिविधियां करने कहा। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष सेल्फी बूथ बनाने के निर्देश दिए। सफाई कर्मियों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मतदाता जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाने कहा। इसके अलावा होर्डिंग्स, डिस्पले बोर्ड, साईकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी के जरिए भी स्वीप गतिविधियां का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित समिति के सदस्य मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
