- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मतदाता जागरूकता अभियान, अटल बिहारी यूनिवर्सिटी में कुलपति बाजपेई ने छात्रों को दिलाई मतदाता शपथ ।
मतदाता जागरूकता अभियान, अटल बिहारी यूनिवर्सिटी में कुलपति बाजपेई ने छात्रों को दिलाई मतदाता शपथ ।
बिलासपुर। आगामी लोकसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के लिए जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है ।
इसी क्रम में आज अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य एडीएन बाजपेई के द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के छात्रों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने हुए मतदाता शपथ दिलाई गई। स्वीप व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के लिए एक संक्षिप्त नाम है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
