बीजेपी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट ।

feature-top

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में पार्टी ने 195 से ज्यादा सीटों पर नामों की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ की ग्यारह सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम भी शामिल है। सरगुजा से चिंतामणी महाराज, जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगडे, कोरबा से सरोज पांडे, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल उम्मीदवार होंगे। वहीं रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रुपकुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराज नाग को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है ।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं, 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता गंवाने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 11 में 9 सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही थी। वहीं राज्य बनने के बाद से कांग्रेस 2004 और 2019 में ही दो लोकसभा सीटों के आंकड़े तक पहुंची थीं, जबकि बाकी के लोकसभा चुनाव में उसके खाते में हमेशा एक ही सीट आई है। इन आंकड़ों के बावजूद भी कांग्रेस दावों में पीछे नहीं रही है ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News