- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- एरोड्रोम कमेटी एवं एरोड्रोम ईनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न ।
एरोड्रोम कमेटी एवं एरोड्रोम ईनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण की अध्यक्षता में आज बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर एरोड्रोम कमेटी एवं एरोड्रोम ईनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग बीसीएएस एवं डीजीसीए के गाईडलाईंस के अनुसार साल में दो बार की जाती है। इस मीटिंग के मेंबर एसपी, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर, सीएमएचओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, एयरलाईस स्टेशन मैनेजर मनोचिकित्सक, भाषाविज्ञानी, डीएफओ, एसडीएम, सीएमओ एवं स्थानीय थानें के अधिकारी होते है ।
चूंकि एरोड्रोम कमिटी साल में दो बार की जाती है, जिसमें इस मीटिंग के सारे सदस्यों की जिम्मेदारी एवं भूमिका वास्तविक विमान के अपहरण जैसी घटना के समय होनें वाले स्थिति से निपटने के लिए चर्चा की जाती है। एरोड्रोम ईनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग भी साल में दो बार की जाती है, इस मीटिंग के सदस्य जैसे एसपी, एयरपोर्ट नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर, सेफ्टी मैनेजर, जिला वन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत स्थानीय पुलिस तथा अन्य अधिकारी होते हैं। मीटिंग में सभी सदस्यों से विमानों के उड़ान के समय पक्षियों एवं वन्यजीव से टकरानें जैसी समस्याओं के बचाव के लिए चर्चा की जाती है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
