- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 98 मामले दर्ज ।
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 98 मामले दर्ज ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए माह फरवरी 2024 में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 98 मामले दर्ज किए गए। संयुक्त टीम एवं खनिज अमला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 53, चूनापत्थर के 12, मुरूम के 06 एवं कोयला के 02 प्रकरणों सहित कुल 73 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से 52 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से 11 लाख 98 हजार 3 सौ 22 रूपए जमा कराया गया है। शेष 21 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है ।
अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत के 14 एवं मुरूम के 05 प्रकरणों सहित कुल 19 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसका निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 12 लाख 35 हजार 9 सौ 76 रूपए जमा कराया गया है। इसी प्रकार अवैध खनिज भण्डारण करते पाए जाने पर रेत के 06 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 03 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 2 लाख 54 हजार 4 सौ रूपए जमा कराया गया है। शेष 03 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है ।
फरवरी महीने में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 98 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से 74 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 26 लाख 88 हजार 6 सौ 98 रूपए जमा कराया गया है। इसके अलावा संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान पर्यावरण शर्तो का पालन नहीं करने पर पर्यावरण विभाग तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 25 केशर/खदान संचालकों तथा 08 कोल डिपो संचालको को नोटिस जारी किया गया है तथा कच्चे माल एवं उत्पाद जैसे कोल, गिट्टी एवं फ्लाईएश स्लैग आदि का परिवहन कर रहे बिना तारपोलिंग से ढ़के वाहनों के परिवहन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए उप संचालक खनिज ने बताया कि टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण कर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है, आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
