- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- दुर्ग रेंज के आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों के बीच 22 वर्षीय युवक की मिली लाश, पत्थर से कुचला गया है सिर, जांच में जुटी पुलिस ।
दुर्ग रेंज के आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों के बीच 22 वर्षीय युवक की मिली लाश, पत्थर से कुचला गया है सिर, जांच में जुटी पुलिस ।
भिलाई। दुर्ग रेंज के आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियों के बीच शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिली है। जिसकी पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई है, जो कि तकिया पारा का निवासी है। उसके सिर को किसी ने पत्थर से कुचल दिया है। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, रेलवे लाइन के किनारे 32 बंगला की तरफ आने वाले पतले से झाड़ीनुमा रास्ते के किनारे खून से लथपथ युवक की लाश देखी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शिनाख्त की गई। IG ऑफिस के सामने युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है ।
हत्या के इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद खुद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे थे। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की लाश आईजी ऑफिस के सामने सड़क के उस पार मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम से लेकर भिलाई नगर और कई अन्य थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी के सामने यह चैलेंच है कि हत्या की गुत्थी जल्द से जल्द सुलझाई जा सके ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
