बिलासपुर में हत्यारों के घर चला बुलडोजर, पांच दिन पहले हुई थी हत्या, मृतक के पिता ने की थी मांग ।

feature-top

बिलासपुर। खमतराई में जिन युवकों ने पंकज उपाध्याय की बेरहमी से हत्या की थी उनके घरों में बुलडोजर चला दिया गया है। पूरा मकान जमीदोज कर दिया गया है। दो दिन पहले ही मृतक के पिता ने गृह मंत्री विजय शर्मा और PWD मंत्री अरुण साव से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। सोमवार को सुबह होते ही पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और आरोपियों के घर को तोड़ना शुरू कर दिया है दोपहर तक मकान जमीदोज हो चुकी थी। पुलिस की यह कार्रवाई शहर और प्रदेश में पहली कार्रवाई है। इस कार्रवाई के माध्यम से सरकार ने संदेश दे दिया है की अपराध और अपराधी बर्दास्त नही किए जाएंगे। गौरतलब है कि खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ 14-2-24 की रात्रि करीबन 11:30 से 12:00 बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी बिच खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी का मकान है जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत, गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे। यहा पर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी, रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया ।

इसी बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों ने मिलकर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट की। मारपीट करने के दौरान पास में रखे रापा, बत्ता तथा अन्य वस्तु से दोनो के उपर प्राण घातक हमला किया। जिससे पंकज उपाध्याय एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मृत्यु हो गई है। जबकि उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज किया जा रहा है। घटना के तत्काल बाद घटना में शामिल सभी आरोपी 1. तिलकेश उर्फ़ सल्लू सूर्यवंशी, 2. रुपेश सूत्रे, 3. शिव शुत्रे, 4. साहिल शुत्रे, 5. गोपी सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दूसरे दो सभी की जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया गया था जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना- सरकंडा में धारा-147, 148, 149, 307, 302 IPC तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना के बाद मृतक के पिता ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की थी। आज आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है ।

feature-top
feature-top

Popular News