- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- प्राथमिक शाला के सभी तीन शिक्षक निलंबित, स्कूल समय में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत का मामला ।
प्राथमिक शाला के सभी तीन शिक्षक निलंबित, स्कूल समय में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत का मामला ।
बिलासपुर। स्कूल समय में बच्चों की देख-रेख में लापरवाही के कारण मस्तूरी ब्लाॅक के शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजारपारा, दर्राभांठा के सभी तीन शिक्षकं- संतोष भोई, धनेश्वरी प्रधान एवं कंचन नवरंग को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। मंगलवार को दोपहर मध्यान्ह भोजन करने के बाद दो बच्चों की स्कूल परिसर के समीप स्थित तालाब में डूबकर मौत हो गई। स्कूल अवधि में शिक्षकों की लापरवाही के कारण बच्चे बाहर निकल गए और ये हादसा हो गया। निलंबित तीनों शिक्षक सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग से हैं। आगामी व्यवस्था तक मिडिल स्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों निलंबित शिक्षकों को बीईओ कार्यालय मस्तुरी में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
