- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं ।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने इत्मीनान से एक-एक फरियादी से मिलकर उनसे आवेदन लिए और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनदर्शन में पहुंची महिलाओं से चर्चा कर महतारी वंदन योजना की जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए 20 तारीख तक आवेदन देने को कहा है। लगभग दो सौ लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपे।
जनदर्शन में शहर के बंधवापारा निवासी रामनाथ साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर भरण पोषण अधिनियम के तहत अपने बच्चों से राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खजुरी (तखतपुर) के सरपंच ने अपने गांव में बने पानी टंकी को चालू करने को कहा। उन्होंने बताया कि टंकी बने पांच साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने पीएचई विभाग को परीक्षण कर जल्द चालू करने कहा है। बिल्हा के ग्राम बिटकुली निवासी 85 प्रतिशत दिब्यांगता वाले यश कुमार ने बैटरी चलित तिपहिया वाहन दिलाये जाने की मांग रखी। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को उनका नाम पंजीकृत कर वाहन आने पर प्रदान करने के निर्देश दिए। मस्तुरी के ग्राम पंचायत सुलौनी के आश्रित ग्राम बेल्हा के ग्रामीणों ने बेल्हा को अलग ग्राम पंचायत बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को उनका पत्र सौंपकर परिसीमन के समय विचार करने को कहा है ।
बिल्हा ब्लाॅक के ग्राम मोहरा की दुर्गा देवी साहू ने हाॅलर मिल को बेचने की सूचना और विद्युत विच्छेद की सूचना के बाद भी निरंतर बिजली बिल भेजने की शिकायत की है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को उनका पत्र भेजकर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। सेमरताल के शिवकुमार साहू ने मनरेगा मजदूरी का 4 महीने का भुगतान नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने की मांग की है। सीईटो जिला पंचायत को मामले का निराकरण करने कहा गया है। जूना बिलासपुर के पुष्पेन्द्र गुप्ता ने प्रधाममंत्री मुदा्र योजना के तहत बैंक से कारोबार के लिए वित्तीय सहायता के लिए अर्जी दी है। उद्योग विभाग को उनका आवेदन भेजते हुए आवश्यक पहल के निर्देश दिए गए हैं। गतौरा की मीनादेवी अग्रवाल ने लो वोल्टेज की समस्या के कारण अपने डेयरी फार्म संचालन में आ रही कठिनाईयों से कलेक्टर को अवगत कराया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS

