लोकसभा निर्वाचन 2024, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, स्व सहायता समूह की महिलाओं को मतदान की दिलाई गई शपथ ।

feature-top

बिलासपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत तखतपुर के ग्राम गनियारी में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले में लोकसभा चुनाव के पहले वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम गनियारी में मतदाता जागरूकता अभियान में समूह की महिलाओं को मतदान करने व बिना डर-भय के अपने मतदान का उपयोग निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से वोट देने की शपथ दिलाई गई व अपने आस-पास के लोगों को मतदान के लिए प्रेेरित करने कहा गया। सभी सदस्यों ने ‘शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान‘ का उद्घोष भी किया ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News