- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- रानीगांव में राजस्व पखवाड़ा शिविर का हुआ आयोजन ।
रानीगांव में राजस्व पखवाड़ा शिविर का हुआ आयोजन ।
बिलासपुर। राजस्व पखवाड़े के तहत 1 से 15 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 5 फरवरी को कोटा ब्लाक के ग्राम रानीगांव में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न दस्तावेजों से संबंधित अपने काम पूरा कराने लोग पहुंचे। शिविरों में बी 1, पठन, अविवादित नामांकन, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, सीमांकन, डायवर्सन जैसे काम कराए जा रहे है ।
रानीगांव में आयोजित शिविर में लोग वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वन अधिकार अधिमान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड और महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। शिविर के संबंध में ग्राम रानीगांव के सरपंच श्रवण गहवई ने बताया कि राजस्व शिविर में लगभग 200 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने व पेंशन, राशनकार्ड और राजस्व से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिया है जिसका शीघ्र निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
ग्रामीणो ने गांव में ही शिविर लगाकर राजस्व संबंधी विभिन्न आवेदनों पर उचित कार्रवाई के लिए शासन को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण अथवा 15 दिन के भीतर प्रक्ररणों को निराकृत किया जा रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
