- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सालों से मुआवजा राशि के लिए भटक रहे पीड़ित को जनदर्शन में मिली राहत, कलेक्टर से मिलकर जताया आभार ।
सालों से मुआवजा राशि के लिए भटक रहे पीड़ित को जनदर्शन में मिली राहत, कलेक्टर से मिलकर जताया आभार ।
बिलासपुर। सालों से मुआवजा राशि के लिए भटक रहे सिरगिटटी निवासी अनवर अहमद को जनदर्शन में आवेदन देने पर राहत मिली। मुआवजा राशि मिलने पर आज उन्होंने जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण के प्रति आभार व्यक्त किया। अहमद ने विगत दिनों जनदर्शन में मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर से गुहार लगायी थी। कलेक्टर ने इत्मीनान से उनकी समस्या को सुनी। उन्होंने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जल्द राशि का भुगतान करने के निर्देश सहायक श्रमायुक्त को दिए। निर्देश के परिपालन में अहमद को लगभग सवा दो लाख रूपए का भुगतान किया गया ।
अनवर अहमद ने बताया कि वे 2002 में बब्बन खैरवार के गन्ना रस दुकान में काम करते थे। काम करने के दौरान 06 मई 2002 को उनका पूरा हाथ मशीन में फंस जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार इलाज के बावजूद वे अशक्त हो गए थे। लगातार न्यायालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें बब्बन खैरवार द्वारा मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी। श्रम न्यायालय द्वारा अनवर अहमद के पक्ष मेे भी फैसला दिया गया था लेकिन उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी। अहमद ने 05 जनवरी 2024 को कलेक्टर अवनीश शरण के समक्ष जनदर्शन में गुहार लगायी। कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेकर सहायक श्रमायुक्त एवं नगर निगम के भवन अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई कर मुआवजे की राशि दिलाए जाने के निर्देश दिए। 24 जनवरी को श्री बब्बन खैरवार द्वारा पीड़ित अनवर अहमद को ब्याज सहित लगभग सवा दो लाख रूपए का भुगतान कर दिया गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
