- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- खुले में कोयला परिवहन करते एसईसीएल के 27 ट्रक पकड़ाए, थाने में खड़ी कर की जा रही कार्रवाई ।
खुले में कोयला परिवहन करते एसईसीएल के 27 ट्रक पकड़ाए, थाने में खड़ी कर की जा रही कार्रवाई ।
बिलासपुर। खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर गठित जिला स्तरीय टीम अवकाश के दिन भी लगातार कार्रवाई की गई। टीम ने रायपुर रोड पर भोजपुरी टॉल नाका और रतनपुर मार्ग पर बीती रात वाहनों की जांच की। आधी रात तक टीम ने लगभग 85 वाहनों को रोककर पड़ताल की। इनमें 29 ट्रक बिना ढके खुले में कोयला और क्लिंकर परिवहन करते पाए गए। इसमें 27 वाहन एसईसीएल कोरबा एवं एक- एक वाहन ग्लोबल मिनरल्स अमसेना व श्री सीमेंट खपराडीह सिमगा के हैं। जो की प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम की प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इन पकड़े गए वाहनों को हिर्री और चकरभांठा थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ी की गई है। आगे कार्रवाई जारी है। कलेक्टर द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम की कारवाई सतत जारी रहेगी। टीम में पर्यावरण मण्डल, खनिकर्म, आरटीओ, पुलिस, निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
