- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- विशेष पिछड़ी जनजातियों को स्वरोजगार से जोड़ने शासन की नई पहल, घरेलू उत्पादन निर्माण के साथ-साथ उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन एवं महुआ से लड्डू बनाने का प्रशिक्षण ।
विशेष पिछड़ी जनजातियों को स्वरोजगार से जोड़ने शासन की नई पहल, घरेलू उत्पादन निर्माण के साथ-साथ उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन एवं महुआ से लड्डू बनाने का प्रशिक्षण ।
बिलासपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत कोटा तहसील के ग्राम पंचायत दारसागर के आश्रित गांव कुपाबांधा व झरना के बैगा जनजातियों को 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण दिया गया। बैगा समुदाय के 20 हितग्राहियों का समूह बनाकर आजीविका विकास योजना के तहत महुआ लड्डू निर्माण कोर्स के प्रशिक्षण का समापन 31 जनवरी को हुआ ।
15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का समापन
शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति को स्वरोजगार से जोड़ने एवं महुआ के अन्य उपयोगिता के महत्व को बताने के लिए कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महुआ से लड्डू बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को महुआ निर्माण के साथ-साथ उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन तथा अगरबत्ती, डिटर्जेंट, फिनायल एवं साबुन निर्माण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
