- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अन्तर्राज्यीय महिला चोर गिरोह को पकड़ने में सरकंडा पुलिस को मिली सफलता, 9 लाख रुपए के गहने जब्त, काम के बहाने घुसते थे घर में, मौका पाते ही करते थे हांथ साफ ।
अन्तर्राज्यीय महिला चोर गिरोह को पकड़ने में सरकंडा पुलिस को मिली सफलता, 9 लाख रुपए के गहने जब्त, काम के बहाने घुसते थे घर में, मौका पाते ही करते थे हांथ साफ ।
बिलासपुर। सरकंडा पुलिस को अन्तर्राज्यीय महिला चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। काम करने के बहाने चारों महिलाएं घर में में घुसते थे और मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने चार महिला आरोपियों से सोने चांदी के गहने जब्त किए है जिसकी कीमत 9 लाख रुपए है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 28.01.2024 को राजकिशोर नगर, सरकंडा निवासी चित्रसेन सिंह ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके घर में पूजा कार्यक्रम चल रहा था। सुबह दो महिलायें आकर घर में साफ सफाई का काम मांगने लगे। तब उन्होंने उन्हें अंदर भेजा और घर की महिला सदस्यों से बात करने के लिए कहा। काम मांगने वाली महिलाएं घर के अंदर गई और साफ सफाई का काम करने लगी। जब महिला सदस्यों ने उनसे पूछा तो कह दी भैया लोगों ने भेजा है ।
अब महिलाएं घर में काम करने लगी जैसे ही घर के महिला सदस्यों की नजर हटी और काम में मशगूल हुई वैसे ही बेडरूम में रखे आलमारी को खोलकर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 2500 रू. चोरी कर रफू चक्कर हो गए। सूचना पर थाना सरकण्डा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सरकंडा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर एक टीम तैयार कर घटना स्थल रवाना किया गया। इस बीच CCTV फुटेज से आरोपियों के भागने के रास्ते मिल गए। लिहाजा पुलिस ने एक टीम जयरामनगर रेलवे स्टेशन भेजा। पतासाजी के दौरान जयराम नगर रेल्वे स्टेशन में आरोपी महिलाओं का पूरा गिरोह दिखाई दिया। स्टेशन के प्लेटफार्म में दबिश देने पर कुछ महिलायें पुलिस की टीम को देखकर भागने लगे। जिसे टीम की महिला स्टाफ के मदद से घेराबंदी कर 4 महिलाओं को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर पुलिस को गुमराह करते रहे। लेकिन चारों महिलाओं की तलाशी लेने पर चोरी किए गये सोने एवं चांदी के आभूषण मिल गए। आरोपी महिलाओं से गले का हार 5 नग, कान के झूमके 5 नग, 2 अंगूठी, पायल 1 नग सहित कुल किमती लगभग 9 लाख रूपये के जेवर जप्त की गई है। सभी महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।
नाम आरोपी -:
1. पूनम देवी उर्फ सुमन पति ज्ञानेश्वर उर्फ रूसी शाह उम्र 42 वर्ष निवासी सुकमारी थाना कहलगांव जिला भागलपुर (झारखंड)
2. लक्ष्मी देवी उर्फ संगीता पति निशु उर्फ रिंकू कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी नाथनगर थाना नाथनगर जिला भागलपुर (झारखंड)
3. अंजू उर्फ मीनू पति सुनील उर्फ राकेश उर्फ राजेंद्र शाह उम्र 25 साल निवासी समेली थाना कठिहार जिला दतिया (झारखंड)
4. निर्मला देवी उर्फ मंजू पति सुबोध उर्फ राजेन्द्र कुमार शाह उम्र 60 वर्ष कहलगांव थाना कहलगांव जिला भागलपुर (झारखण्ड)
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
