शहीदों को दो मिनट मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि ।

feature-top

बिलासपुर। शहीद दिवस पर शासकीय कार्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। सवेरे 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी और संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में शहीद दिवस मनाया गया। कलेक्टर शरण ने जिला कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। जिला पंचायत, नगर निगम सहित तमाम शासकीय कार्यालयों और स्कूल कॉलेजों में भी मौन श्रद्धांजलि देकर देश को आजाद करने में शहीदों के योगदान को याद किया गया ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News