- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पूर्व सैनिक दिवस समारोह आयोजित ।
पूर्व सैनिक दिवस समारोह आयोजित ।
बिलासपुर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बिलासपुर सभागार में आज आर.ए. कुरवंशी, अपर कलेक्टर बिलासपुर के आतिथ्य में पूर्व सैनिक दिवस समारोह का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम अमर शहिदों को दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कल्याण संयोजक द्वारा इस दिवस का उद्देश्य और महत्व बताया गया। सैनिक विश्राम गृह की बुकिंग के लिए कल्याण संयोजक द्वारा एक मोबाइल फोन भेंट किया गया, जिसका नम्बर 92449-95259 है, जो सुबह 10ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। वरिष्ठ वेटरन अधिकारी कर्नल जे.जे. लाल ने सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्य अतिथि कुरूवंशी ने सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सैनिक बनने के लिए आह्वान किया। जिला सैनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष कर्नल राकेश सिंह बिसेन ने सभी अधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं परिवार जन का आभार व्यक्त किया। सूबेदार मेजर शिवेन्द्र नारायण पाण्डेय (से.नि.) कल्याण संयोजक ने आभार प्रदर्शन किया। मंच संचालन पूर्व सैनिक पुरूषोत्तम कुमार चंद्र जी ने किया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
