’नवागांव व्यपवर्तन योजना, नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा, ’भू-अर्जन से नही होगा परिवारों का विस्थापन’ ।

feature-top

बिलासपुर। जिले के कोटा तहसील के गांव झिंगटपुर में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। भू-अर्जन के मूल्यांकन के लिए सामाजिक समाघात दल का गठन किया गया है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम झिंगटपुर ग्राम पंचायत भवन में जनसुनवाई आयोजित कर भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आँकलन किया। समाघात दल ने अपने रिपोर्ट में बताया कि नवागांव व्यपवर्तन के नहर निर्माण के लिए लगभग 3.297 हेक्टेयर भूमि-अर्जन की जायेगी। रिपोर्ट मे बताया गया कि भू-अर्जन से कोई भी मकान प्रभावित नही रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। नहर निर्माण से 250 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी एवं 300 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। नहर निर्माण से भू-धारक के संपूर्ण भूमि प्रभावित नही हो रही है। इस व्यपर्तन योजना के अंतर्गत नहर निर्माण से शासकीय परिसम्पत्तियो तथा सार्वजनिक स्थलों को कोई नुकसान नही हो रहा है। रिपोर्ट के आधार पर समाघात दल ने भू-अर्जन किए जाने की अनुशंसा की ।

feature-top
feature-top

Popular News