- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा कार्याें में प्रगति की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जीपीएम एवं सक्ती के अधिकारियों को फटकार ।
प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा कार्याें में प्रगति की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जीपीएम एवं सक्ती के अधिकारियों को फटकार ।
बिलासपुर। मनरेगा आयुक्त और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक रजत बंसल ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में योजना से जुडे़ बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बंसल ने मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए स्वीकृत आवास को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ।
सर्वोच्च प्रथमिकता से पूर्ण करें पीएम जनमन के स्वीकृत आवास
उन्होंने कहा कि जनमन योजना में पीवीटीजी के लिए शत-प्रतिशत आवास बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र ओैर राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के मनरेगा एपीओ और प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक मौजूद थे ।
संचालक रजत बंसल ने ली बिलासपुर, सरगुजा संभाग की बैठक
बैठक में बंसल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो को पूरी गंभीरता से लेते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में तकनीकी सहायकों को लगाकर लक्ष्य निर्धारण करने कहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही की प्रगति को असंतोषजनक बताया। जनमन योजना में पीवीटीजी के लिए आवास कार्ययोजना बनाने में समाज प्रमुखों को शामिल करने कहा। मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा के चल रहे कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए ।
कार्ययोजना बनाने में पिछड़ी जनजातियों के समाज प्रमुखों से भी लें सलाह
उन्होंने मजदूरी भुगतान शत प्रतिशत करने कहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही और सक्ती जिले की प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए हर हाल में शत प्रतिशत मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने योजना के तहत सोशल ऑडिट समय पर करवाने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर के कार्यो के लिए अभी से कार्यायोजना तैयार करने कहा। प्रोजेक्ट उन्नति के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को प्रशिक्षित करने कहा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
