- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सिम्स में मरीजों के पंजीयन के लिए शुरू हुई टोकन व्यवस्था, मरीजों को राहत, लाइन में लंबे समय तक खड़े रहने से मिली निजात ।
सिम्स में मरीजों के पंजीयन के लिए शुरू हुई टोकन व्यवस्था, मरीजों को राहत, लाइन में लंबे समय तक खड़े रहने से मिली निजात ।
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू हो गई। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहकर इंतजार करने की बाध्यता का अंत हो गया। गर्भवती, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित इलाज कराने पहुंचे सभी तरह के मरीजों को राहत मिली है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन की इस व्यवस्था को सुविधाजनक बताया है। सिम्स चिकित्सालय के उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी 2024 से पंजीयन क्षेत्र में टोकन सिस्टम लगाया गया है। जिसमें दो कियोस्क मशीन लगाई गई हैं, जो टोकन प्रदाय करती हैं। तथा नौ काउंटर है जिसमें टोकन नंबर प्रदर्शित होता है। आज टोकन सिस्टम का प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल किया गया ।
ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1500 मरीज आते हैं इलाज कराने
साथ ही जो भी कमियां पाई गई उन्हे भी निराकृत किया गया। टोकन सिस्टम लगने के बाद अब मरीजों को लाइन लगा कर खड़े नहीं रहना पड़ेगा। पंजीयन कक्ष के सामने हाल में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां लगा दी गई हैं जिसमें बैठकर मरीज अपने टोकन का नंबर आने पर ही काउंटर पर जाएंगे तथा अपनी पर्ची कटवाएंगे। इससे गर्भवती महिलाओं दिव्यांगो को और अन्य बीमार लोगों को लंबे लंबे समय तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि लगभग 1500 मरीज हर रोज अपनी विभिन्न रोग एवम् स्वास्थ्य समस्या को दिखाने आते हैं। उन्हें पंजीयन कराने के लिए काफी समय तक खड़े रहकर प्रतीक्षा करनी पड़ती थी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
