- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए खुलेंगे विकास के रास्ते, पीएम जनमन योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए जनमन महिला संगवारियों को दिया गया प्रशिक्षण ।
विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए खुलेंगे विकास के रास्ते, पीएम जनमन योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए जनमन महिला संगवारियों को दिया गया प्रशिक्षण ।
बिलासपुर। भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए पीएमजनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के रास्ते खुलेंगे। जिले में पीवीटीजी के रूप में बैगा एवं बिरहोर जनजाति आबाद है। उन्हें इन इलाकों में मूलभूत बुनियादी अधोसंरचनाएं विकसित करने के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्तर को बढ़ाना इस योजना का उद्देश्य है। योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महिला संगवारियों की अहम भूमिका होगी ।
आज चयनित जनमन संगवारियों को डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम कोटा पीयूष तिवारी, सीईओ कोटा युवराज सिन्हा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर सीएल जायसवाल की उपस्थिति में समस्त विभागों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे ग्राम में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु चयनित जनमन संगवारी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण, सहायक आयुक्त, एसडीएम कोटा, सीईओ कोटा एव अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
