- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण ।
कलेक्टर ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण ।
बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण किया। प्रत्येक तीन महीने में गोडाउन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुक्रम में यह निरीक्षण किया गया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने ईवीएम व वीवीपेट के समुचित रखरखाव नियमित रूप से करते रहने के निर्देश दिए। मतदाताओं को ईवीएम के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण की कुछ ईवीएम मशीनें एसडीएम कार्यालय और जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजी जा रही है। कलेक्टर ने उनका भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी भी उपस्थित थें ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
