नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत बने कोंडागांव के कलेक्टर ।

feature-top

बिलासपुर। प्रशासनिक फेरबदल के तहत नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत कोंडागांव जिले के कलेक्टर बनाए गए हैं। दुदावत कोंडागांव रवाना होने के पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण से सौजन्य मुलाकात की। शरण ने उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई  एवं शुभकामनाएं दी। दुदावत ने नगर निगम कमिश्नर के रूप में मिले सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए कलेक्टर सहित जिले के तमाम अधिकारियों कर्मचारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

feature-top
feature-top

Popular News