- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अपर आयुक्त केएल चौहान बने सारंगढ़ के कलेक्टर, कमिश्नर कार्यालय में दी गई बिदाई ।
अपर आयुक्त केएल चौहान बने सारंगढ़ के कलेक्टर, कमिश्नर कार्यालय में दी गई बिदाई ।
बिलासपुर। कमिश्नर कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त केएल चौहान को प्रशासनिक फेरबदल के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कलेक्टर बनाया गया है। नई पदस्थापना पर कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपर आयुक्त केएल चौहान को बिदाई दी गई । बिदाई समारोह में कमिश्नर केडी कुंजाम ने उनके बारे में कहा कि वे बेहद सौम्य हैं और हर विषय में उनका ज्ञान व्यापक है। उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चौहान ने कहा कि बिलासपुर संभाग के अपर आयुक्त के रूप में कार्य करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। अगर टीम अच्छी मिलती है तो काम भी अच्छे ढंग से कर सकते हैं। यहाँ के स्टाफ़ ने अच्छा काम किया और इस दौरान मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला। कमिश्नर कार्यालय की ओर से चौहान को शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
