- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी बने कोटा एसडीएम, दर्जनभर तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल ।
डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी बने कोटा एसडीएम, दर्जनभर तहसीलदारों के प्रभार में भी फेरबदल ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रशासनिक कसावट को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किए हैं। जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी को कोटा राजस्व अनुविभाग का एसडीएम बनाया गया है। फिलहाल वे मस्तुरी जनपद पंचायत में सीईओ के प्रभार में थे। कोटा के वर्तमान एसडीएम अमित सिन्हा को जिला मुख्यालय वापस बुला लिया गया है। तहसीलदारों के फेरबदल के तहत अब शिल्पा भगत तहसीलदार सकरी को नजूल तहसीलदार बिलासपुर, अश्वनी कंवर तहसीलदार बिल्हा को तहसीलदार सकरी लखेश्वर प्रसाद, किरण तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बिल्हा, गरिमा ठाकुर नजूल तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार रतनपुर, अभिषेक राठौर तहसीलदार मस्तुरी को तहसीलदार बोदरी, प्रमोद कुमार पटेल तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तुरी, प्रकाशचंद साहू अतिरिक्त तहसीलदार सकरी को तहसीलदार बेलतरा, कृष्णमूर्ति दीवान नायब तहसीलदार सीपत को नायब तहसीलदार बिल्हा, देशराम कुर्रे नायब तहसीलदार बिल्हा को नायब तहसीलदार सीपत, लीलाधर चन्द्रा नायब तहसीलदार गनियारी को नायब तहसीलदार सकरी, श्रद्धासिंह नायब तहसीलदार रतनपुर को नायब तहसीलदार गनियारी तथा प्रियंका कुशवाहा नायब तहसीलदार कोटा को नायब तहसीलदार रतनपुर को प्रभार सौंपा गया है। तत्काल प्रभाव से सभी को नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
