- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- लाभार्थिंयों ने अपनी जुबानी, बताई योजनाओं से मिले फायदे की कहानी, उज्वला योजना से कुंवरिया बाई का धुंआ मुक्त रसोई का सपना हुआ पूरा ।
लाभार्थिंयों ने अपनी जुबानी, बताई योजनाओं से मिले फायदे की कहानी, उज्वला योजना से कुंवरिया बाई का धुंआ मुक्त रसोई का सपना हुआ पूरा ।
बिलासपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत मोदी की गांरटी वाली गाड़ी जिले के खोंधरा गांव पहुंची। यहां केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपनी-अपनी कहानी, अपनी जुबानी साझा की। मातृ वंदना योजना से लाभान्वित राधा मरकाम ने बताया कि उन्हें योजना से गर्भावस्था के दौरान तीन किश्तों में कुल 5 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई। इन पैसों की मदद से मरकाम ने गर्भावस्था के दौरान लगने वाले खर्चाें की पूर्ति की। इसी प्रकार गांव के एक किसान ने बताया कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी है। उन्हें इस योजना से 15 किश्तों के रूप में 30 हजार रूपये प्राप्त हुए। उन्होंने इस पैसे को अपनी खेती-किसानी में खर्च किया। उज्जवला योजना से लाभान्वित हुइ कुंवरिया बाई राज ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि पहले वह लकड़ी से खाना बनाती थी, धुंए के कारण उनके आखों में जलन एवं स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था। योजना के तहत गैस सिलेण्डर मिल जाने से समय की बचत के साथ ही उनका धुंआ मुक्त रसोई का सपना भी पूरा हो गया है। ग्राम कर्रा के किसान राजकुमार साहू ने बताया की उन्हें योजनांतर्गत प्रत्येक वर्ष 6 हजार रूपये की राशि प्राप्त होती है, इन राशि को वे अपनी खेती-किसानी के कार्यो में लगाते है। केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित हुए सभी हितग्राहियों ने योजनाओं की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
