पेट्रोल के लिए मची मारा-मारी, युवक ने पंप कर्मचारी का पकड़ा कॉलर ।

feature-top

बिलासपुर। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कानून के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन में उबाल आ गया है। जगह जगह उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। यूनियन के हड़ताल के करने भारी वाहनों की आवजाही में विराम लगा हुआ है। भारी वाहनों के पहिए थमे जाने के कारण पेट्रोल डिजल की किल्लत बनी हुई है। अधिकांश पंप बंद हो गए है। जिसके चलते आम लोगो को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों में झूम झुपती की स्थिति निर्मित हो रही है। ताजा घटना के अनुसार शहर के स्वास्तिक पेट्रोल पंप में एक युवक व पंप कर्मचारी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की युवक ने पंप कर्मचारी का कॉलर पकड़ लिया । बता दें कि छत्तीसगढ़ में बस-ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का असर पेट्रोल-डीजल सप्लाई पर पड़ा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग रही है। सरगुजा जिले में 40% तो रायपु-बिलासपुर के कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर में कुछ स्कूल बसों के ड्राइवर्स भी हड़ताल पर हैं। ट्रकों के नहीं आने से सब्जियों की सप्लाई रुक गई है, जिससे उनके दाम बढ़ गए हैं । रायपुर के जीई रोड, भाटागांव स्थित पेट्रोल पंप पर विवाद के हालात बन गए। लोगों को अपनी पारी का इंतजार करते हुए आधे घंटे का वक्त लग रहा था। तब जाकर कुछ लोगों को पेट्रोल मिल पाया। ये हड़ताल केंद्र सरकार के कानून का विरोध है जिसमें हिट एंड रन मामले में ड्राइवर्स को कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है ।

feature-top
feature-top

Popular News