- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शासकीय जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित ।
शासकीय जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित ।
बिलासपुर। राजस्व विभाग में मनमानी और भ्रष्टाचार की बात छुपी नही है किसी के काम के लिए खुलेआम चढ़ावा चढ़ाने की मांग होती है फिर आवेदनों पर नजरें इनायत की जाती है, वही रसूखदारों के माया के सामने राजस्व विभाग के कुछ भ्रष्ट पटवारी, तहसीलदार तक किसी भी स्तर पर उनके मनमाफिक काट छांट कर लाभ पहुँचा रहे है। ऐसे ही एक मामले में तत्कालीन सेमरताल रमतला पटवारी प्रिया द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर द्वारा गठित संयुक्त जांच दल के प्रतिवेदन के आधार पर प्रिया द्विवेदी, पटवारी तहसील – बिलासपुर द्वारा पटवारी हल्का नंबर -24 ग्राम सेमरताल आश्रित ग्राम रमतला तहसील व जिला बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान ग्राम रमतला के भूमि खसरा नंबर 174 के बटांकनों के भू – अभिलेखीय दस्तावेजों में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के प्रविष्टि तथा कांट – छाट किये जाने जैसी गंभीर अनियमितता बरतने तथा छ. ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 03 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में प्रिया द्विवेदी, पटवारी तहसील – बिलासपुर का मुख्यालय तहसील कार्यालय, बिलासपुर में रहेगा तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
