- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की निगरानी करते हुए भिलौनी एवं मोपकाक्षेत्र में 06 मामले दर्ज ।
अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की निगरानी करते हुए भिलौनी एवं मोपकाक्षेत्र में 06 मामले दर्ज ।
बिलासपुर। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई। ग्राम भिलौनी तहसील मस्तुरी क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 05 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त 05 ट्रेक्टर वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है ।
जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त ग्राम मोपका तहसील बिलासपुर क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी ईट उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/समझौता राशि रू. 1,05,300/- जमा कराया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
