- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- गरीब परिवारों को नये साल से आगामी पांच वर्ष तक मिलेगा निःशुल्क चावल, जिले के 4.63 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा ।
गरीब परिवारों को नये साल से आगामी पांच वर्ष तक मिलेगा निःशुल्क चावल, जिले के 4.63 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा ।
बिलासपुर। गरीब परिवारों को अगले पांच सालों तक दी गई निःशुल्क चावल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारण्टी के अनुरूप बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया है। इसके फलस्वरूप राशन दुकानों से गरीब परिवारों को नये साल जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा। राज्य शासन के इस गरीब हितैषी निर्णय से बिलासपुर जिले के 4 लाख 62 हजार 671 परिवारों को फायदा मिलेगा। इनमें अंत्योदय कार्डधारी 94 हजार 41 परिवार, प्राथमिकता कार्डधारी 3 लाख 64 हजार 39 परिवार, निराश्रित कार्डधारी 3 हजार 685 परिवार एवं निःशक्त कार्डधारी 906 परिवार शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में एपीएल कार्ड सहित कुल 5 लाख 32 हजार 367 राशन कार्ड धारी परिवार हैं। इनमें से 4 लाख 62 हजार 671 परिवारों को राज्य शासन के इस निर्णय से अगले महीने से पांच साल तक के लिए निःशुल्क चावल दिया जायेगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
