- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- विधायक सुशांत शुक्ला ने मॉर्निंग वॉक के दौरान पहुंचे जनता के बीच, बीच सड़क पर खड़े होकर सुनी समस्या, जल्द निराकरण करने का दिया आश्वासन ।
विधायक सुशांत शुक्ला ने मॉर्निंग वॉक के दौरान पहुंचे जनता के बीच, बीच सड़क पर खड़े होकर सुनी समस्या, जल्द निराकरण करने का दिया आश्वासन ।
बिलासपुर। बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने आज मॉर्निंग वॉक के दौरान चिंगराजपारा, डबरीपारा, चांटीडीह में लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी एवं निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की, इस दौरान लोगो ने नाली निर्माण, नाली साफ सफाई, खुले नाले के उप्पर स्लैब निर्माण, नदी किनारे कचड़े डंप हो रहे है वो बंद हो, मंदिरों में शेड निर्माण, सुलभ शौचालय की साफ सफाई एवं रिपेयरिंग, सामुदायिक भवन की रंग रोगन की समस्या बताई । मॉर्निंग वॉक से लौटते समय MLA सुशांत शुक्ला ने शारदा गैस एजेंसी कपिल नगर के पास 300 से अधिक महिलाओं और पुरुषों की भीड़ को देख उनकी समस्या सुनी, तुरंत कॉल कर गैस एजेंसी मालिक एवं नोडल अधिकारी से KYC प्रकिया को सरल एवं स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए। आपको बता दे जनता की समस्याओ को सुनने और उसका निराकरण करने के लिए विधायक ने कमर कस ली है और यही कारण है की अपने पास समस्या लेकर आने वालो से पहले खुद मौके पर पहुंच रहे है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
