- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- राजधानी में दिनदहाड़े युवक ने व्यापारी को मारी गोली, मचा हड़कंप, पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार ।
राजधानी में दिनदहाड़े युवक ने व्यापारी को मारी गोली, मचा हड़कंप, पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार ।
रायपुर। राजधानी के लाभांडी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकरी मिलने के बाद एसएसपी अपने मातहत अधिकारीयों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल, 2 जिन्दा और एक खाली कारतूस जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमन शर्मा नामक युवक ने एक नल व्यापारी संदीप कुमार को गोली मारी है। व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया है। व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह 11.30 बजे के आसपास की है। आरोपी सुंदरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला है। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने आरोपी को देशी पिस्टल के साथ पकड़ लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
