- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार आठवीं बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड, विधानसभा चुनावों में अपार मतों से जीतने वाले छत्तीसगढ़ में इकलौते नेता ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार आठवीं बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड, विधानसभा चुनावों में अपार मतों से जीतने वाले छत्तीसगढ़ में इकलौते नेता ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को सर्वाधिक 67,719 मतों से हराया है। इस जीत के साथ अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक बन गए हैं। लगातार 8 बार चुनाव जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल इकलौते नेता हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,09,263 मत हासिल किए और कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया। महंत को 41,544 मत मिले। माना जा रहा है कि राजधानी रायपुर में कांग्रेस के पास अग्रवाल के कद का कोई नेता नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं। वहीं रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी ने 64,443 मतों से जीत हासिल की है। चौधरी 90 सदस्यीय विधानसभा में दूसरे नेता हैं, जिन्होंने 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है ।
राज्य में इस चुनाव में अन्य उम्मीदवारों की तुलना में भाजपा के विजय शर्मा को सबसे अधिक 1,44,257 वोट मिले हैं। शर्मा ने कवर्धा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं कांकेर सीट पर भाजपा के आशाराम नेताम ने कांग्रेस उम्मीदवार शंकर ध्रुवा के खिलाफ सबसे कम 16 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। पहली बार विधायक चुने गए नेताम को कुल 67,980 वोट मिले जबकि ध्रुवा को 67,964 वोट मिले। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव भी अंबिकापुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल से 94 वोटों के मामूली अंतर से हार गए। सिंहदेव को 90,686 वोट मिले जबकि अग्रवाल को 90,780 वोट मिले। छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस को 35 सीटें मिली है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
