- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त, नगर निगम, आबकारी और पुलिस की टीम कर रही कार्रवाई ।
अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त, नगर निगम, आबकारी और पुलिस की टीम कर रही कार्रवाई ।
बिलासपुर। राज्य में सरकार के बदलते ही अवैध कारोबार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिलासपुर शहर में शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों को नगर निगम द्वारा तोड़ा जा रहा है। सुबह 11 बजे नगर निगम,आबकारी की टीम ने सबसे पहले लिंक रोड स्थित शराब दुकान के पास संचालित अहाता पर बुलडोजर चलाया, जिसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अहाता को जमींदोज किया, इसी तरह व्यापार विहार में संचालित चखना सेंटर को भी हटाया गया है ।
असामाजिक तत्वों का रहता था जमावड़ा, गुण्डागर्दी पर नकेल कसने की कवायद
विदित है की शहर के अंदर सार्वजनिक स्थानों के पास संचालित इन अवैध चखना सेंटरों की वजह से आस-पास का माहौल खराब रहता था, दिन भर असामाजिक तत्वों के मजमा लगे रहने से महिलाओं का निकलना मुश्किल था। शहर के इन सभी चखना सेंटर के हट जाने से खुलेआम शराबखोरी और गुण्डागर्दी पर लगाम लगेगा। नगर निगम क्षेत्र के सरकंडा, सकरी, तिफरा, पुराना बस स्टैण्ड सहित सभी जगहों से अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
