- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- गैस एजेंसी के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सिलेण्डर से भरे तीन वाहन जब्त ।
गैस एजेंसी के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सिलेण्डर से भरे तीन वाहन जब्त ।
बिलासपुर। घरेलू गैस सिलेण्डर के रिफरिंग किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य विभाग के अधिकारी धीरेन्द्र कश्यप, शेख अब्दुल कादिर एवं मंगेश कांत खाद्य निरीक्षक जिला-बिलासपुर संयुक्त रूप से मोपका-चिल्हाटी मार्ग बिलासपुर में उपस्थित हुए। मौके पर अभिनव गैस एजेन्सी बिलासपुर के मोपका-चिल्हाटी मार्ग पर स्थित गैस गोडाउन के समीप तीन वाहन क्रमशः CG10 BL 8360, CG10 R 0239 एवं CG10 AN1947 में घरेलु गैस सिलेण्डर लोड हुआ रखा पाया गया, जिसकी संख्या क्रमशः 32 नग 30 नग एवं 32 थी। मौके पर उपस्थित वाहन चालकों के समक्ष गैस सिलेण्डरों का तौल पत्रक तैयार किया गया। वाहन में रखे गैस सिलेण्डरों का तौल किये जाने पर प्रत्येक घरेलु गैस सिलेण्डर में 01 से 02 किलोग्राम वजन निर्धारित वजन सीमा से कम पाया गया ।
मौके पर गैस सिलेण्डर रिफलिंग का एक यंत्र भी पाया गया। मौके पर उपस्थित वाहन चालकों का बयान लिया गया एवं पंचनामा तैयार किया गया। वाहन चालकों ने प्रत्येक सिलेण्डर में से 01 से 02 किलोग्राम गैस निकालकर खाली गैस सिलेण्डरों को भरने एवं उन्हें विक्रय करना स्वीकार किया। मौके से प्राप्त गैस सिलेण्डरों को वाहन सहित पुलिस थाना-सरकण्डा जिला-बिलासपुर की सुपुर्दगी में प्रदान किया गया। उपरोक्तानुसार अनियमितता के संबंध में अभिनव गैस एजेन्सी बिलासपुर के प्रोपाइटर/संचालक एवं वाहन चालकों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
