- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मतगणना के लिए रिटर्निग अफसरों को मिला प्रशिक्षण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना करने कलेक्टर के निर्देश ।
मतगणना के लिए रिटर्निग अफसरों को मिला प्रशिक्षण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना करने कलेक्टर के निर्देश ।
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को सिंचाई विभाग की प्राथना सभाकक्ष में आज चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम-कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्रीकांत वर्मा, उज्ज्वल पोरवाल एवं भूपेन्द्र सिंह द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने भी प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित किया। उन्होंने भी निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स दिए। बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जीपीएम जिले की 9 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर एवं उनके सहयोगी अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्य निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इण्डेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में बताया गया। डाक मतपत्र एवं कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। रिटर्निंग अफसरों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एमटी आलम सहित बिलासपुर, मुंगेली एवं जीपीएम जिले के रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर एवं सहयोगी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
