- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मतगणना 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश ।
मतगणना 3 दिसम्बर को इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश ।
बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना 3 दिसम्बर को सवेरे 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुरू होगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी और सभी रिटर्निंग अफसर मौजूद थे ।
कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के नजदीक ठहराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए गद्दा, तकिया, परदे, पीने का स्वच्छ पानी सहित अन्य इंतजाम करने कहा है। उनके रूकने के ही स्थान पर टीवी लगाने के निर्देश दिए ताकि वे एक ही जगह से स्ट्रांग रूम सहित अन्य गतिविधियों को देख सके। कलेक्टर ने मतगणना के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित ले आउट के अनुसार ही व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगतार चालू रहें। उन्होंने अब तक लगाए गए सीसीटीवी के अलावा हर दरवाजे पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
